योजना के नोडल अधिकारी डॉ0 एस0के0वर्मा ने बताया कि "उनमें अधिकांश वह लोग हैं, जो किसी न किसी कारण से जिले से काफी समय पहले पलायन कर चुके हैं। यह लोग अब खोजने पर भी नहीं मिल रहे हैं। कुछ लोगों के परिवार में अब कोई नहीं रह गया है। शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए कई बार गांवों में कैंप लगाकर कार्ड बनाने का अभियान भी चलाया जा चुका है, लेकिन जिन परिवारों के एक भी सदस्य ने अब तक एक केवाईसी नहीं कराया अब ऐसे परिवार के सदस्यों का गोल्डन कार्ड नहीं बन सकेगा। वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बीपीएल सूची, अंत्योदय कार्डधारक, सीएम सूची में शामिल, श्रम विभाग में पंजीकृत व योजना से आच्छादित मजदूरों के अलावा 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है।"