Sonbhadra News : शराब की दुकान पर रेट से अधिक वसूली का आरोप, ग्राहकों में आक्रोश, प्रशासन मौन
होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र की अमवार दुद्धी शराब दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार द्वारा प्रत्येक बोतल पर छपे MRP से अधिक राशि ली जा रही ह

sonbhadra
1:16 AM, March 4, 2026
राजा (संवाददाता)
दुद्धी (सोनभद्र) । होली पर्व के मद्देनज़र क्षेत्र की अमवार दुद्धी शराब दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार द्वारा प्रत्येक बोतल पर छपे एमआरपी से अधिक राशि ली जा रही है, जिससे ग्राहकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार का हवाला देकर खुलेआम ओवररेटिंग की जा रही है। कई ग्राहकों ने बताया कि जब अधिक पैसे लेने पर आपत्ति जताई गई तो कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार भी किया गया। ग्राहकों का आरोप है कि प्रति बोतल 20 से 50 रुपये तक अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
त्योहार के दौरान बिक्री बढ़ने का लाभ उठाकर की जा रही इस मनमानी से आम उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की जानकारी में मामला होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे सवाल खड़े हो रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन व आबकारी विभाग से तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं का शोषण रोका जा सके और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
अब देखना यह है कि होली के इस मौके पर प्रशासन कब तक मौन रहता है या फिर कार्रवाई कर जनता को राहत दिलाता है। जबकि अबकारी निरीक्षक दुद्धी ने बताया कि निर्धारित मुल्य से अधिक पैसा लेने पर कार्रवाई किया जायेगा



