Sonbhadra News :पोषण पखवाडा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को पोषण पखवाडा को लेकर कस्बे में भ्रमण कर लोगों को जागरूक के लिए सीडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

पोषण पखवाड़ा का जुलूस निकालते हुए
sonbhadra
6:15 AM, April 10, 2025
रमेश (संवाददाता)
दुद्धी,सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को पोषण पखवाडा को लेकर कस्बे में भ्रमण कर लोगों को जागरूक के लिए सीडीपीओ मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।रैली में दुद्धी विकासखंड क्षेत्र की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सेविकाओं ने हिस्सा लिया और सुपोषित भारत,शशक्त भारत के नारे लगाए साथ ही स्लोगन, पोस्टर और बैनर के जरिए लोगों को जागरूक किया।इसमें संतुलित आहार,बच्चो का पोषण और महिला के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी शामिल है।
दुद्धी सीडीपीओ मनोज सिंह ने कहा कि कुपोषण को खत्म करने के लिए यह अभियान जरूरी है।उन्होंने बताया कि पोषण सिर्फ स्वास्थ्य का विषय नहीं है यह एक समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है जिस सामाजिक तौर पर भी देखा जा सकता है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।रैली से पहले लोगों को पोषण जागरूकता के बारे में बताया गया साथ ही यह भी बताया कि हर परिवार को पोषण का महत्व समझना चाहिए।बच्चो,किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को पर्याप्त पोषण मिलना चाहिए,इस दौरान सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित रही।



