Sonbhadra News : जागरूकता आगजनी से बचाव का सशक्त माध्यम- करुण दत्त
कार्यक्रम में परिसर प्रभारी डॉo प्रदीप कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं हेतु इसे बहुत उपयोगी बताया क्योंकि आए दिन आगजनी की घटनाओं से जान माल की क्षति हो रही है ।

sonbhadra
2:23 PM, September 15, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम और सीआईएसएफ शक्तिनगर के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को अग्निशमन दल द्वारा आगजनी से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अरुण दत्त ने स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को दीपावली को ध्यान में रखकर अग्नि से बचाव हेतु जागरूक रहने का आवाहन किया तथा आगजनी के रोकथाम के लिए अनेक उपाय सुझाए । इस अवसर पर इंस्पेक्टर फायर अजीत आनंद एवं सब इंस्पेक्टर फायर पवन मद्धेशिया ने संयुक्त रूप से अग्नि पर नियंत्रण के लिए डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किया । जिसमें भारी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता किया । कार्यक्रम में परिसर प्रभारी डॉo प्रदीप कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं हेतु इसे बहुत उपयोगी बताया क्योंकि आए दिन आगजनी की घटनाओं से जान माल की क्षति हो रही है अतः रोके जाने हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण हैं । इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ अग्नि शमन दल के सभी सदस्य शामिल रहे । यह कार्यक्रम सीआईएसएफ के उप कमांडेंट अरविंद कुमार के दिशा निर्देशन में चलाया गयाl कार्यक्रम का संचालन इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉo छोटे लाल प्रसाद ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक डॉo विनोद कुमार पाण्डेय, डॉo मानिक चंद पाण्डेय, डॉo प्रभाकर लाल, प्रशांत कुमार विश्वकर्मा, डॉo आनंद प्रिया सिंह, डॉo ओम प्रकाश यादव, डॉo रजनीकांत, नीरज, हिमांशु, आय शा, शाहीन, विवेक पाण्डेय, आंचल, उज्जवल, समीर, आदि का सहयोग सराहनीय रहा।




