Sonbhadra News : तेज रफ्तार ट्रक को बचाने में पलटा ऑटो, महिला समेत 3 घायल रेफर
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगोरीखास के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घनश्याम पांडे/रविंद्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगोरीखास के पास रविवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो जुगैल से चोपन की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। अगोरीखास गांव के समीप पहुंचते ही सामने से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान सड़क पर फैली बालू के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के समय ऑटो में दर्जनों लोग सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में एक महिला समेत दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बड़ा हादसा टल गया और कई यात्री बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन ले जाया गया।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 1:05 बजे एंबुलेंस के माध्यम से पांच घायलों को अस्पताल लाया गया था। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में भगवान दास पुत्र राम बहाल निवासी चौरा चोपन सोनभद्र, रामाश्रे पुत्र विरेजन, निवासी देवखर चोपन सोनभद्र व तेतरी उर्फ सुमिता पति भगवान दास की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो पलटने के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।
सम्बंधित खबर
अपना जिला