Sonbhadra News : अनियंत्रित होकर आटो पुलिया के नीचे पलटी, पांच घायल, एक महिला गंभीर
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही आटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जाकर पलट गयी। घटना के बाद चीख पुकार शुरू हो गयी।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही आटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जाकर पलट गयी। घटना के बाद चीख पुकार शुरू हो गयी।

रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में मध्य प्रदेश की तरफ से आ रही आटो अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जाकर पलट गयी। घटना के बाद चीख पुकार शुरू हो गयी। इस हादसे में निशा पत्नी सुनील पांडे निवासी ग्राम पेटराही रावर्ट्सगंज की हालत गंभीर बताई जा रही है। हरिकेश (40) निवासी बिल्ली, ओबरा, राजेंद्र पुत्र होरा निवासी महोबा (उत्तर प्रदेश), सोनी पुत्री कल्लू , सुनील पांडे (35) निवासी पेटराही घायल हैं।
बताया जा रहा है कि निशा देवी अपने भाई के यहां देवसर (मध्य प्रदेश) से दोनों पति-पत्नी आ रहे थे, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पीआरबी 112 पहुंच कर ग्रामीणो की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया ।
सम्बंधित खबर