जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सभी एक ही परिवार के लोग अपने गांव माधा थाना रोहतास बिहार से एक आटो रिजर्व करके अमिला धाम दर्शन करने पहुंचे 10.30 बजे तक दर्शन पूजन के पश्चात सभी ने भोजन पानी करके अपने घर हेतु दोपहर में आटों पर ग्यारह लोग सवार होकर चल दिया कि घाटी पर कुछ ही दुर उतरा ही था कि अनियंत्रित आटो पलटकर खाई में चल गई जिसमें सवार प्रमोद राजवार को गम्भीर चोटें आने से मौत हो गई, आटों में सवार मृतक के मां सहती कुंवर,56 वर्ष,रघूनाथ 35 वर्ष बुधनी 45 वर्ष धनंजय उरांव, बुद्धु राजवार 50 वर्ष लालती देवी 58 वर्ष सविता देवी 30 वर्ष पत्नी रघूनाथ, रितू 5 वर्ष सभी निवासी ग्राम माधा, थाना रोहतास, जिला रोहतास बिहार घायल हो गए। घायल बुद्धू राजवार, धनंजय उरांव ने बताते हुए कहा कि वहां कुछ देर बाद दर्शन करने आए लोगों ने अपनी पीक अप से हम सभी को को अस्पताल लाया, जहां इलाज चल रहा है घंटों बाद कोन अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रहीं हैं।