Sonbhadra news: ऑटो और बाइक की टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
चौरा दुपट्टा के पास मोटरसाइकिल और ऑटो में ज़बरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
9:03 PM, October 9, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन सोनभद्र । जुगैल थाना क्षेत्र के अन्तर्गत चौरा दुपट्टा के पास मोटरसाइकिल और ऑटो में ज़बरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी साधन से चोपन सीएससी लाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति संदीप कुमार (23) पिता विर्प राज और सुनीता देवी (45) पति बिर्पराज निवासी सलखन जो जुगैल से अपने घर सलखन आ रहे थे। तभी अचानक चोपन की तरफ से आ रही ऑटो जैसे ही टुपटिया पर पहुंची वैसे ही मोटर साइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। जिन्हें सीएससी चोपन लाया गया। लेकिन प्राथमिक इलाज़ के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया। हॉस्पिटल स्टाफ के अनुसार महिला को सिर में चोट आई है तो वही संदीप को हाथ फ्रेक्चर बताया जा रहा है।




