Sonbhadra News : रोगी कल्याण समिति में पिछले दो वर्ष में प्राप्त धनराशि की कराएं आडिट - डीएम
उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति के बजट से जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट के बगल मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए छाया हेतु फाइवर सेे कवर कर दिया जाये और वाहनों के पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था...

रोगी कल्याण समिति की बैठक करते डीएम बी0एन0सिंह व अन्य...
sonbhadra
8:23 PM, April 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• रोगी कल्याण समिति के बजट से होगा डिजिटल एक्स-रे मशीन व आक्सीजन प्लांट का मरम्मत - डीएम
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को निर्देशित करते हुए कहा कि "मेडिकल कालेज में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम (ग्रामीण), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज, राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर की संयुक्त टीम बनाकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार की जाये, जिससे मेडिकल कालेज में पेयजल की समस्या का निराकरण किया जा सके।"
उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति में विगत दो वर्ष में प्राप्त होने वाली धनराशि की आडिट करा लें। बैठक के दौरान प्रिंसिपल मेडिकल कालेज डॉ0 एस0के0 सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब होने व आक्सीजन प्लांट को चालू न होने की समस्या के संबंध में जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन व आक्सीजन प्लांट की मरम्मत का कार्य रोगी कल्याण समिति के बजट के माध्यम से अतिशीघ्र करा लिया जाये।
उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति के बजट से जिला संयुक्त चिकित्सालय के गेट के बगल मरीजों व तीमारदारों के बैठने के लिए छाया हेतु फाइवर सेे कवर कर दिया जाये और वाहनों के पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था कर दी जाये एवं जिला संयुक्त चिकित्सालय मुख्य गेट से हास्पिटल परिसर में जाने हेतु सड़क की मरम्मत के कार्य हेतु कार्ययोजना बनायी जाये।
बैठक में प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, सी0एम0एस0 डॉ0 बी0 सागर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।




