Sonbhadra News :दुर्गा पूजा व छठ पूजन समिति के अध्यक्ष बने अतुल
हरनाकछार में दुर्गा पूजा व छठ पूजा को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

सोनभद्र
6:13 PM, September 18, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हरनाकछार स्थित श्री मालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में दुर्गा पूजा व छठ पूजा के संबंध में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
बैठक में पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से अतुल कुमार को अध्यक्ष घोषित किया इसके पूर्व पिछले वर्ष के आय- व्यय का ब्यौरा समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कोषाध्यक्ष के पद पर हीरामणि यादव तथा उपकोषाध्यक्ष संजय कुमार को बनाया गया है। समिति के उपाध्यक्ष पद के लिए नंदलाल को नामित किया गया तथा सचिव पद के लिए उमेश कुमार यादव को चुना गया।
समिति ने व्यवस्थापक पद के लिए तीन लोगों को नामित किया जिसमें गंगाराम रवानी, गोपाल रवानी तथा हरदेव गुप्ता रहे। महामंत्री पद के लिए अरविंद रवानी चुने गए।
संरक्षक मंडल में ग्राम प्रधान निरंजन सोनी, राजकुमार यादव, यदुनाथ यादव तथा बबलू गुप्ता शामिल किए गए हैं।
समिति का महंत सुरेंद्र कुमार गुप्ता को बनाया गया है। सूचना मंत्री के रूप में रामकुमार यादव तथा उपेंद्र कुमार गुप्ता को चुना गया। समिति ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में देव कुमार यादव, टुन्नू गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, विनीत, रूपेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सूर्यकांत विश्वकर्मा, सुजीत गुप्ता, अजय कुमार, ओमप्रकाश, मुन्ना यादव, रिशु कुमार, संतोष कुमार यादव, विवेक भारती, राम प्रसाद यादव, रंजन गुप्ता ,महेंद्र गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, सूरज विश्वकर्मा, कृष्ण गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता तथा मनदीप गुप्ता को शामिल किया गया है।




