Sonbhadra News : आगामी 16 फरवरी को होगी अटल आवासीय विद्यालय की चयन प्रवेश परीक्षा
अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 कक्षा छः व नौ के लिये होने वाली प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी को होगी।

फाइल फोटो
sonbhadra
7:41 PM, December 20, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला ( सोनभद्र) । अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 कक्षा छः व नौ के लिये होने वाली प्रवेश परीक्षा 16 फरवरी को होगी।
उक्त आशय की जानकारी देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल व उप श्रमायुक्त ए के सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश हेतु 280 सीटों में 140 छात्र व 140 छात्राओं के सापेक्ष में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 13 दिसंबर से 10 जनवरी तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद चार से 05 से 08 फरवरी के बीच प्रवेश पत्रों का वितरण होगा। 16 फरवरी को परीक्षा का आयोजन होगा। तीन मार्च को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
आवेदन करने के लिए पात्रता
उन्होंने बताया कि ऐसे विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो 30 नवम्बर 2024 को तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हैं, उनके परिवार के अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे। इसी के साथ कोविड से अनाथ बच्चे व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पंजीकृत बच्चे इसके लिए पात्र होंगे। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-6 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म एक मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद नहीं होना चाहिए। कक्षा 9 के लिए प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म 1 मई 2010 से पहले और 31 जुलाई 2012 के बाद नहीं होना चाहिए। यह नियम एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा। प्रवेश परीक्षा सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही में 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच संपन्न होगी।




