Sonbhadra news : सहायक आयुक्त सहकारिता ने एफसीआई गोदाम राबर्टसगंज (पीईजी) का किया निरीक्षण
सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम (पीईजी राबर्ट्सगंज) का निरीक्षण किया।

sonbhadra
7:48 PM, May 19, 2026
राकेश चौबे
सोनभद्र। सहायक आयुक्त सहकारिता देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को एफसीआई गोदाम (पीईजी राबर्ट्सगंज) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एडीसीओ राबर्ट्सगंज अवधेश सिंह, एडीसीओ घोरावल डॉ. सुरेश तथा जिलाप्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने डिपो मैनेजर आदित्य सिंह से सीएमआर संप्रदान की स्थिति की जानकारी ली। डिपो मैनेजर ने बताया कि गोदाम में पर्याप्त स्थान उपलब्ध है तथा श्रमिकों की किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
सहायक आयुक्त ने सभी क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया कि संबद्ध राइस मिलों से समन्वय स्थापित कर समय से चावल गिराना सुनिश्चित कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को भी निर्देश दिए कि संबंधित राइस मिलों से संपर्क बनाकर सीएमआर संप्रदान की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा कराएं।




