Sonbhadra News : एनटीपीसी विंध्याचल मे सीएसआर के अंतर्गत असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल

sonbhadra
5:54 PM, March 27, 2026
सोनभद्र। एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली के सहयोग से आयोजित 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्हें टैली, जीएसटी, बिलिंग एवं इनवॉइसिंग, डिजिटल फाइलिंग, बेसिक कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैंकिंग सिस्टम, डिजिटल पेमेंट्स तथा सरकारी वित्तीय योजनाओं से संबंधित गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन की भी जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं वित्तीय कौशल से लैस करना है, ताकि वे सतत आजीविका के अवसर प्राप्त कर सकें और डिजिटल इंडिया के साथ जुड़ सकें।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माहताब आलम, उप महाप्रबंधक (सीएसआर एंड आरएंडआर), एनटीपीसी विंध्याचल एवं विजय कुमार, निदेशक (यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सिंगरौली) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में माहताब आलम ने कहा कि कंप्यूटरीकृत लेखांकन कौशल युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खोलता है और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनता है। उन्होंने प्रतिभागियों की लगन एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कौशल विकास एक आजीवन संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाता है बल्कि परिवार एवं समाज के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।



