Sonbhadra News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से भड़की आशा कार्यकर्ती, किया विरोध प्रदर्शन
शुक्रवार को सोनभद्र में सीएमओ कार्यलय पर आशा कार्यकर्तियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नरेबाजी की ।

sonbhadra
7:42 PM, January 9, 2026
शान्तनु कुमार
सोनभद्र। यूपी में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्या व मानदेय बढ़ाने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंची आशा कार्यकर्तियों ने ऐसा कुछ बोल दिया कि पहले तो सभी आशा कार्यकर्ति सन्न रह गयी। बाद में उन्होंने पूरे प्रदेश स्तर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । इसी क्रम में शुक्रवार को सोनभद्र में सीएमओ कार्यलय पर आशा कार्यकर्तियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नरेबाजी की । आशा कार्यकृतियों का कहना है कि वे भले ही कम मानदेय में काम करती हैं मगर उनके सम्मान के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। आशा कार्यकर्तियों ने बताया कि वे दिन- रात बिना छुट्टी के काम करती हैं मगर उस हिसाब से उसका प्रतिफल कुछ भी नहीं मिलता । इसी बात को लेकर एक कार्यक्रम के दौरान कुछ आशा बहने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिलने पहुंची थी, जहां वे अपनी समस्याओं के साथ मानदेय बढ़ाने की गुहार लगाई । लेकिन डिप्टी सीएम ने आशा बहनों की ऐसी बेज्जती की कि वह बताने योग्य भी नहीं है । उन्होंने कहा कि क्या आपके घर के मर्द आप पर आश्रित हैं। इस तरह के बयान से सभी बहने आहत हैं और वह चाहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य उस आशा कार्यकर्ती से माफी मांगे । जब तक डिप्टी सीएम माफी नहीं मांगेंगे तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा और आगे इसकी और बृहद रणनीति तैयार की जाएगी ।
आपको बता दें कि कुल मिलाकर आशाकर्तियों की जो मेहनत है उसके हिसाब से उसका मानदेय निश्चित तौर पर काफी कम है । लेकिन जिस तरह से आशा कार्यकर्ती डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर आरोप लगा रही हैं इससे निश्चित तौर पर आगे चलकर पार्टी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है । अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में आगे आशा कार्यकर्ती आगे क्या रणनीति बनाती हैं।




