Sonbhadra News : श्री शंकर झंकार नाट्यकला समिति के अध्यक्ष बने अरविन्द
पांच दिवसीय नाट्यकला के मंचन एवं नई समिति के गठन के बाबत हुई बैठक

सोनभद्र
8:38 PM, October 5, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली महुअरिया में नवनिर्मित सिधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री शंकर झंकार नाट्यकला समिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।
बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया।
समिति द्वारा मुख्य संरक्षक संजीव जौहरी को नामित किया गया है।
संरक्षक मंडल में राजदेव प्रसाद जायसवाल, रामकेश जायसवाल, नथुन सिंह गोड़,अनन्त सिंह गोड़ शिवदास शर्मा,बद्री प्रसाद जायसवाल,चंद्रप्रकाश प्रजापति,रामचन्द्र सिंह गोड़,विनोद कुमार कन्नौजिया, विनोद कुमार जायसवाल,सुभाष चन्द्र जायसवाल, बदरे आलम शामिल किए गए हैं।
समिति के उपाध्यक्ष सेकरार अहमद,प्रबन्धक प्रदीप कुमार जायसवाल,कोषाध्यक्ष भगवान दास कन्नौजिया तथा सचिव दिलीप कुमार जायसवाल को बनाया गया है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज जायसवाल, नागेंद्र उर्फ लालू जायसवाल,सुरेन्द्र भारती,रवि जायसवाल, रंजीत जायसवाल,दीपक जायसवाल, दीपक कन्नौजिया, जगरनाथ कन्नौजिया,गौरीशंकर मिश्र,जुगुल किशोर भारती शामिल किए गए है।
दीपावली के शुभ अवसर पर मंचित होने वाले इस नाट्यकला में गांव के ही कलाकार प्रतिभाग करते है।




