Sonbhadra News : गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का वांक्षित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
विंढमगंज थाना अंतर्गत एक वांक्षित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सोनभद्र
3:38 PM, May 13, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना विण्ढ़मगंज पर मु0अ0सं0-79/2025 धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त आलीम अंसारी पुत्र नमाजुद्दीन अंसारी निवासी लगमा, थाना गढ़वा, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) को गिरफ्तार कर मा0 न्यायलय भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 शेषनाथ पाल थाना विण्ढ़मगंज तथा हे0का0 नन्दकिशोर यादव रहे।