Sonbhadra News : क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण कर, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोमवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

sonbhadra
7:46 PM, June 16, 2026
घनश्याम पांडे (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । सोमवार को क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना ओबरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों के रख-रखाव, अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को अद्यतन रखने, लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी ओबरा द्वारा थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनसुनवाई को प्रभावी बनाने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने तथा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं पुलिस कार्यों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश प्रदान किए गए।




