Sonbhadra News : चार उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 4 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया है।

sonbhadra
12:50 AM, August 5, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने 4 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से कर दिया है। उ0नि0 देवी प्रसाद मिश्रा पुलिस लाइन से थाना चोपन भेजा गया है।जबकि उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार पुलिस लाइन से थाना राबर्ट्सगंज भेजे गए । वहीं उ0नि0 रविन्द्र कुमार वर्मा पुलिस लाइन से प्रभारी जमानत सत्यापन सेल भेजे गए। जबकि उ0नि0 अमित सिंह को पुलिस लाइन से थाना ओबरा किया गया।




