Sonbhadra news : ग्राम पंचायत में अफसरों की मनमानी, आक्रोशित ग्रामीणों ने BDO को सौंपा ज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीड़र के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासक और सचिव पर मनमानी तथा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है।

sonbhadra
7:56 PM, September 15, 2026
रमेश (संवाददाता)
-- पानी की किल्लत और मजदूरों का भुगतान रोकने का आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
दुद्धी, सोनभद्र।स्थानीय दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बीड़र के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रशासक और सचिव पर मनमानी तथा भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी (BDO) को शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप हैं कि गर्मी में टैंकरों से पानी सप्लाई करने वालों का भुगतान कमीशन के चक्कर में रोक दिया गया है। दर्जनों से अधिक हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे गांव में पानी की भारी समस्या है तथा सीसी रोड और सुरक्षा दीवार में काम करने वाले मजदूरों को महीनों से मजदूरी नहीं मिली है।
ग्रामीणों का गंभीर आरोप हैं कि प्रशासक और सचिव कभी पंचायत भवन नहीं आते और फोन करने पर दुर्व्यवहार करते हैं।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे कदम उठाएंगे।
ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों में,शिवम कुमार, जसराज कुमार, आशीष कुमार, पप्पू कुमार, मुस्कान, आशा, रीता देवी, कान्ती देवी, चमेली देवी, जीरा देवी, असिन्ता देवी, भागमनी, मनोरमा देवी, देवन्ती देवी, संगीता, सोनू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।




