Sonbhadra News : टीचर के लापरवाही का एक और मामला आया सामने, जिस छात्रा की वजह से टीचर हुआ निलंबित, वह वहां की छात्रा ही नहीं
घोरावल में टीचर के लापरवाही का एक और मामला आया सामने, जिस छात्रा की वजह से टीचर हुआ निलंबित, वह वहां की छात्रा ही नहीं
.jpg&w=3840&q=75)

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
घोरावल में टीचर के लापरवाही का एक और मामला आया सामने, जिस छात्रा की वजह से टीचर हुआ निलंबित, वह वहां की छात्रा ही नहीं
.jpg&w=3840&q=75)
शान्तनु कुमार/राजकुमार गुप्ता
जिन टीचरों के भरोसे सीएम योगी सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने व बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं, उन टीचरों की कार्यप्रणाली देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे । पहले तो एक मासूम छात्रा को स्कूल में बन्द कर चले गए । जिसमें बीएसए ने निलंबन की कार्यवाही भी कर दिया है। लेकिन उसी विद्यालय में एक नया मामला आने से पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा होने लगा है।
दरअसल शुक्रवार को विसुंधरी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 की एक छात्रा साधना छुट्टी होने के बाद भी लगभग एक घण्टे तक स्कूल के कमरे में बन्द थी । सूचना के बाद टीचर ने ग्रामीणों को ताला तोड़कर बच्ची को बाहर निकालने की बात कही । जिसके बाद डरी - सहमी बच्ची को ताला तोड़कर बाहर निकाला गया और वह किसी प्रकार अकेले घर गयी । मामला मीडिया में आया तो बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए अन्य सभी टीचरों को स्पष्टीकरण का नोटिस थमा दिया । अधिकारियों को भी लगा की कार्रवाई के बाद मामला शांत हो जाएगा । लेकिन एक नए मामले ने प्रशासन की नींद और उड़ा दी है । मिली जानकारी के मुताबिक इसी ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर भी है । बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा का नाम प्राथमिक विद्यालय में दर्ज है और उसकी सारी सुविधाएं प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर में ही आती है । विद्यालय के खराब माहौल के कारण छात्रा साधना के पिता अपनी बेटी को उच्च प्राथमिक विद्यालय विसुंधरी भेजते हैं ।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब छात्रा साधना का नाम प्राथमिक में दर्ज है तो वह उच्च प्राथमिक विद्यालय में कैसे व किसके आदेश से बैठती है।
सवाल यह उठता है कि जब साधना का नाम प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर में दर्ज है तो वहां के टीचरों ने छात्रा के अनुपस्थिति पर खोज खबर क्यों नहीं की । क्या साधना उच्च प्राथमिक में पढ़ती है और उसकी हाजिरी प्राथमिक में भरा जा रहा है ।
माना जा रहा है कि यदि इस पूरे मामले की जांच की जाए तो दोनों विद्यालय के टीचरों की बड़ी लापरवाही सामने आ सकती है।
बहरहाल भले ही सरकार पढ़ेंगे बच्चे-बढ़ेंगे बच्चे का नारा देती हो । लेकिन जिस तरह से सरकारी स्कूलों में टीचरों की लापरवाही का मामला सामने आ रहा है, उससे एक बात तो साफ है कि जब तक विभाग में ऐसे लापरवाह टीचर रहेंगे तब तक न बच्चे पढ़ पाएंगे और न ही बढ़ पाएंगे ।
सम्बंधित खबर
अपना जिला