Sonbhadra News : पेशाब कांड मामले में एक और आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पेशाब कांड मामले में नामजद एक और आरोपी को आज गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई.

sonbhadra
9:15 PM, October 5, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पेशाब कांड मामले में नामजद एक और आरोपी को आज गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया, अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
बताते चलें कि 26 सितंबर की देर शाम क्षेत्र में स्थित एनसीएल खड़िया कोयला के एक नंबर बैरियर पर घटना हुई थी। यहां निमियाडांड गांव (चिल्काडांड) निवासी दबंग युवकों ने मामूली विवाद में आदिवासी युवक की पिटाई कर उसके ऊपर पेशाब कर दिया था। पीड़ित के भाई द्वारा पुरे मामले का वीडियो वायरल करने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित भारती को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शुक्रवार को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों श्रवण व निखिल कुमार को पीडब्ल्यूडी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस ने आज मुखबिर की सुचना पर एक अन्य आरोपी रवि रावण को ज्वालामुखी कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। वहीं पुरे मामले में एक अभियुक्त प्रीतम अभी भी फरार बताया जा रहा है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि "जल्द ही फरार अभियुक्त प्रीतम भी सलाखों के पीछे होगा।"




