Sonbhadra News : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में हर्षोल्लास से मनाया गया वार्षिक खेलकूद
चोपन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में शुक्रवार 5 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद मनाया गया।

sonbhadra
7:22 PM, December 5, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । चोपन स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में शुक्रवार 5 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन अमरनाथ थे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने संगीत शिक्षिका ममता चटर्जी के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य रूप से बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा के करतब का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य अमरनाथ जी ने खेल के महत्व को बताया।इस वार्षिक खेलकूद में रमन सदन की छात्रा कुमारी अनन्या यादव ने ४ स्वर्ण पदक जीत के सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब जीता तथा अपने सदन रमन को विजेता बनाने में योगदान दिया। विजेताओं को प्राचार्य ने पदक दे के सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिता का संचालन खेलकूद शिक्षक अशोक कुमार यादव ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अशोक वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव ने किया।



