Sonbhadra News : धूमधाम से मनाया गया कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में वार्षिक उत्सव
शनिवार को कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर के प्रांगण में कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर और पीएस शिवपुर पहाड़ी का संयुक्त शारदा संगोष्ठी एवम वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम हुआ।

वार्षिक उत्सव में उपस्थित अतिथिगण
sonbhadra
9:36 PM, February 22, 2025
सोनभद्र । शनिवार को कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर के प्रांगण में कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर और पीएस शिवपुर पहाड़ी का संयुक्त शारदा संगोष्ठी एवम वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा एवम राज्य सभा के पूर्व सांसद राम सकल एवम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवम डाइट प्राचार्य मुकुल आनंद पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह घोरावल विधानसभा के विधायक अनिल मौर्य के प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार और सहायक विकास अधिकारी राम चरण मौर्या एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यध अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहें। रघुनाथपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान परमेश्वर पाल, कंपोजिट विद्यालय रघुनाथपुर के प्रधानाध्यापक रामकिशुन द्वारा कार्यक्रम का संचालन बहुत अच्छे तरीके से करवाया गया । बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के पिरामिड बनाए गए । बच्चों का नृत्य संगीत बहुत ही सराहनीय रहा। मंच संचालन रमेश सिंह, अंजू कुमारी और दिनेश संदल द्वारा किया गया। एसआरजी संजय मिश्रा और विनोद आरपी धर्मराज, अविनाश शुक्ला, अखिलेश सिंह, कर्मा एआरपी श्री राधे श्याम पाल और विद्यालय परिवार से राजकुमार, सर्वेश, अनुपमा, अर्चना, वंदना और हरिनारायणउपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक मायाकांत, राम नगीना, बड़ेलाल वकील अहमद, श्याम सुंदर प्रजाति, अनिल सिंह, प्रवीण सिंह, शैलेन्द्र सिंह,राम निवाश शर्मा,कृष्ण कुमार सिंह, लायक सिंह,नन्द किशोर, विद्या प्रसाद, बलराम कृष्ण यादव इत्यादि कार्यक्रम में उपस्थित थे।इस अवसर पर पूर्व पास हुए बच्चे जो विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे है उनका सम्मान किया गया।




