Sonbhadra news : सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव
नगर पंचायत क्षेत्र के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार की देर शाम विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया।

sonbhadra
1:07 PM, November 16, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
- वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मोहा मन
डाला ( सोनभद्र) नगर पंचायत क्षेत्र के सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में शनिवार की देर शाम विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और मौजूद लोगों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सीआईएसएफ असिस्टेंट कमांडेंट जी टोपे ने अन्य अतिथियों संग संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना की बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई विद्यालय कि शिक्षिका ज्योति व दिव्यानी ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का बंदन अभिनंदन किया।गणेश वंदना की प्रस्तुति देकर छात्राओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की अच्छी सफलता प्राप्त करने में शिक्षिको का बहुत बड़ा योगदान रहता है उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया तथा बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उनके साथ-साथ शिक्षकों को भी सराहा। विद्यालय के प्रिंसिपल शंकर जी सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा संस्कार देने के लिए पूरा विद्यालय परिवार संकल्पित है।शिक्षकों की कड़ी मेहनत से 2023 में प्रथम वर्ष कक्षा 12 तक की मान्यता मिलने के बाद इस विद्यालय का परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा रिजल्ट व अनुशासन से विद्यालय की पहचान होती है। सेंट जेवियर्स स्कूल का बच्चा ड्रेस, बात ,व्यौहार, संस्कार व बोल चाल में अलग ही दिखाई देता है।असफलता से सफलता की ओर ले जाने का हमारा निरंतर प्रयास जारी है। आयोजित कार्यक्रमों में मोबाइल के दुरुपयोग' व मादक पदार्थों का सेवन करने से होने वाली घटना दुर्घटना व भ्रष्टाचार पर प्रकाश डालते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रस्तुति में भोजपुरी नाटक ने दर्शकों को झंकृत करके रख दिया। इस दौरान बच्चों की अन्य प्रस्तुतियों में राजस्थानी,कालो के महाकाल , धार्मिक व सांस्कृतिक गीतों के नृत्य ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया बच्चों ने इन नृत्य पर खूब वाहवाही भी लूटी। विद्यालय के चेयरमैन धर्मेंद्र कुमार व डायरेक्टर जितेंद्र कुमार ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यक्रम संचालन शिक्षक राकेश व शिक्षिका मिनु खान सहित स्कूली बच्चों ने किया। समापन के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया जंहा भंडारे में बच्चों समेत हजारों अभिभावकों व अतिथियों ने भोजन किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या डा.निधी जायसवाल,शालू सिंह,दिव्यानी,तनुजा, आकांक्षा, अनिल,अमीत सिंह, विनोद, सत्यम,मनीष आदि मौजूद रहे।




