Sonbhadra News : लंबित भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर एएनएम ने सौंपा सीएमओ को ज्ञापन
आज मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लंबित भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार रॉय को ज्ञापन सौंपा......

सीएमओ को ज्ञापन सौंपती एएनएम संघ की पदाधिकारीगण....
sonbhadra
1:55 PM, March 10, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने लंबित भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पंकज कुमार रॉय को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेमशीला देवी ने बताया कि "पिछली ABD, फाइलेरिया, टीबी, HRP, एफसी बैठक और मोबाइल रिचार्ज के लंबित भुगतान को अतिशीघ्र कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी एएनएम महिलाएं हैं और उन्हें राजकीय कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन करना पड़ता है परंतु विभाग द्वारा अति आवश्यक न होने उपरान्त भी राजपत्रित अवकाश के दिन भी टीकाकरण का कार्य कराया जाता है, इस वजह से सभी एएनएम को पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए अति आवश्यक नहीं होने पर राजपत्रित अवकाश पर उनकी ड्यूटी न लगाई जाए।"
वहीं महामंत्री विद्या कुमारी मौर्या ने बताया कि "समस्त AVD द्वारा अप्रैल-2026 से वैक्सीन ढुलाई का कार्य बंद करने की चेतावनी दी गई है, इसलिए विभाग़ स्वयं सत्र तक वैक्सीन पहुंचवाने की व्यवस्था करे, जिससे बगैर बाधा टीकाकरण का कार्य किया जा सके।"
वहीं सीएमओ डॉ0 पंकज कुमार रॉय ने उन्हें आश्वासन देते हुए लंबित भुगतान दिलवाने का आश्वासन दिया साथ ही अति आवश्यक ना होने पर राजपत्रित अवकाश के दिन टीकाकरण कार्य नहीं कराने के लिए समस्त MOIC और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देशित किया।




