Sonbhadra news : अंजू जायसवाल बनी सोनभद्र जिलाध्यक्ष
शिक्षिका अंजू जायसवाल को जायसवाल समाज सोनभद्र महिला मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया गया।

sonbhadra
12:20 PM, November 19, 2024
संतोष जायसवाल (संवाददाता)
सोनभद्र। मंगलवार को जायसवाल सेवा मंच ऊर्जान्चल की मीटिंग में सर्वसम्मति से ओबरा निवासी राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका अंजू जायसवाल को जायसवाल समाज सोनभद्र महिला मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया गया।
खबर मिलते ही श्रीमती शैल जायसवाल, ममता गुप्ता, अल्पना जायसवाल, अध्यक्ष संतोष जायसवाल, रणजीत जायसवाल, सूर्यप्रकाश जायसवाल ,दीपक जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धुओ ने शुभकामनायें प्रेषित किये |
इस अवसर पर जायसवाल सेवा मंच ऊर्जान्चल के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि श्रीमती अंजू जायसवाल पिछले पांच वर्षो से समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर तन मन धन से भाग लेते रहीं हैं और समाज में एक आदर्श व्यक्तित्व हैँ निश्चित ही उनके मार्गदर्शन में समाज की महिलाएं जागरूक होंगी और विभिन्न समाजिक कार्यों में परचम लहराएंगी।आगे श्री जायसवाल ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व ज़ब संगठन बना तब इसका कार्यक्षेत्र सिर्फ ऊर्जान्चल तक ही सिमित था लेकिन अब संगठन का विस्तार करते हुए बनारस, मिर्ज़ापुर सहित सोनभद्र से सटे अन्य राज्यों के जिले जैसे छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग व झारखण्ड के गढ़वा तक लोगों को जोड़ा जा रहा है। अक्टूबर माह में ही कार्यकारिणी का पांच वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है अब नए लोगो को जोड़ने के लिए गाँव गाँव में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और जो स्थायी सदस्य बन रहें हैं उन्ही में से पदाधिकारी चुना जा रहा है।दिसंबर माह में सिंगरौली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कराया जायेगा।




