Sonbhadra News : जिले के दूसरे लर्निंग सेंटर का मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण
प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत को लर्निंग सेंटर की सौगात दी, उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच...

लर्निंग सेंटर के लोकार्पण के अवसर पर पूजा करते मंत्री अनिल राजभर व अन्य
sonbhadra
11:08 PM, January 5, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत को लर्निंग सेंटर की सौगात दी, उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सदर विधायक संग पूजन अर्चन करते हुए फीता काटकर लर्निंग सेंटर (पीएलसी) का लोकार्पण किया। बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अपने संबोधन में कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास करा रही है। जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है।
जिले में अभी दो लर्निंग सेंटर बने हैं। पहला लर्निंग सेंटर चोपन ब्लॉक के चोपन ग्राम पंचायत में बना है। जिले का दूसरा लर्निंग सेंटर बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत में बना है। इसके पीछे सदर विधायक भूपेश चौबे और ग्राम प्रधान नीलम तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी का विशेष योगदान रहा है। गांव में लर्निंग सेंटर खुलने से ग्राम पंचायत का क्षमता संवर्धन व प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। डीपीआरओ नमिता शरण ने लर्निंग सेंटर के खुबियों के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि लर्निंग सेंटर में पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गरीबों में मंत्री ने कंबल वितरित किया और श्रम योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पंजीकरण कराते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संचालन सुरेश शुक्ला ने किया।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, डीपीआरओ नमिता शरण, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, मनोज सोनकर, रामचंद्र तिवारी, बीडीसी योगेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।




