Sonbhadra News : छठ घाट तालाब की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विकास खंड नगवा के ग्राम पंचायत दुबेपुर में छठ घाट तालाब की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को घाट पर प्रदर्शन किया और सफाई कर्मी ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के खिलाफ नाराजगी जतायी ।

प्रदर्शन करते ग्रमीण
sonbhadra
1:11 PM, November 4, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के ग्राम पंचायत दुबेपुर में छठ घाट तालाब की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को घाट पर प्रदर्शन किया और सफाई कर्मी ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के खिलाफ नाराजगी जतायी ।
प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण सुनील पांडेय अभिषेक ने बताया कि ग्राम पंचायत दुबेपुर के छठ घाट एवं तालाब में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है । जिसको लेकर सफाईकर्मी एवं ग्राम प्रधान से कई बार कहा गया लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई । वहीं बाबुलाल, विक्रांत सिंह ने कहा कि छठ का पर्व आ गया लेकिन घाट एवं तालाब सफाई न होने से काफी दुर्गंध आ रहा है। यहां सैकड़ों की सख्या में महिलाएं छठ पूजा करती है लेकिन सफाई न होने से पूरे गांव में रोष व्याप्त है । वहीं इस संबंध में जब रोजगार सेवक ग्राम प्रधान से कहा गया तो उन लोगों के उपर कोई असर पड़ रहा जिससे हम सब ग्रामीण सफाई कर्मी, ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य हुए एवं एडीओ पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी नगवां को इन लोगों के उपर उचित कार्रवाई करने कि मांग करते हैं । प्रदर्शन करने वाले में धनंजय, अभिषेक सिंह, सुल्तान अली, कन्हैया सिंह, सुभाष,सुनिल पाठक , मनोज, विक्रांत सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।




