Sonbhadra News : डाला में नाराज सभासदों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
डाला नगर पंचायत के आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिए जाने से नाराज सभासदों ने शुक्रवार को डाला नगर पंचायत भवन पर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

sonbhadra
7:18 PM, December 5, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय नगर पंचायत के आय व्यय का ब्यौरा नहीं दिए जाने से नाराज सभासदों ने शुक्रवार को डाला नगर पंचायत भवन पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्षा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया दो दिसंबर को बोर्ड बैठक हुई थी जिसमें कई विषयों पर साफ सफाई ,नगर में अलाव सहित विकास कार्यों पर चर्चा हुई सफाई कर्मी बढाए जाने एवं अलाव जलाएं जाने एवं पेयजल की समस्या पर सहमती बनाई गई, वहीं बोर्ड बैठक में सभासद विशाल गुप्ता ने बताया कि इस बात पर नगर पंचायत अध्यक्षा ने कहा था कि सफाई कर्मी नहीं बढ़ाई जा सकते हैं एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत में बिजली विभाग द्वारा पोल और तार लगा है नगर पंचायत बोर्ड बैठक के दौरान सभी सभासदों द्वारा उस खंबो पर लाइट लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था एवं हम लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्षा से पूछा कि एक वर्ष हो जाने के बाद भी नगर में लाइट क्यों नहीं लगी एवं खराब लाइट क्यों नहीं बदली गई उनके द्वारा कहा गया की पैसे के अभाव में या कार्य नहीं हो पा रहा इसी बात पर सभासद विशाल ने कहा कि बिगत 2 वर्षों तक राज्य वित्त एवं अन्य वित्त के कुल कितनी धनराशि नगर पंचायत को प्राप्त हुई किन-किन कार्यों में खर्च हुआ बोर्ड की बैठक में रखा जाए जिससे सर्व सम्मति से देने की बात अध्यक्षा महोदय ने कहा था।तीन दिन का समय मांगा गया था परंतु तीन दिन बीत गए अध्यक्षा द्वारा सभासदों के साथ सिर्फ टाल मटोल किया जा रहा है वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के द्वारा कहा जा रहा है कि अध्यक्षता द्वारा लिखित प्राप्त होने पर ही जानकारी दे पाऊंगा।जिससे नाराज सभासदों द्वारा अध्यक्षता की मनमानी से नाराज होकर नगर पंचायत कार्यालय भवन पर सांकेतिक धरने पर बैठ गये और नारेबाजी करने लगे नगर में भ्रष्टाचार चरम पर है जिससे जानकारियां छुपाई जा रही है। अगर जानकारी नहीं मिली तो हम लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए जाएंगे सभासदों की यह मांग है कि बोर्ड बैठक में सर्व समिति से पास है उसके उपरांत भी मांगी गई सूचना नहीं दी जा रही है जो नगर पंचायत की जनता के साथ धोखा है और इसको लेकर सभासद बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार कर रहे है। एक सभासद के अलावा नगर के सभी सभासदों के द्वारा विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया गया । इस दौरान विशाल कुमार, बालवीर, आशा देवी, दीक्षा पटेल, ज्ञान देवी, बिंदु सिंह, अवनीश पांडे, संतोष कुशवाहा, बिंदु सिंह सभासद मौजूद रहे। मामले में ईओ अखिलेश सिंह ने बताया अध्यक्षा के लिखित स्वीकृति पर ही आय व्यय का ब्यौरा उपलब्ध कराया जा सकता है ।



