Sonbhadra News :प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज होने से नाराज कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा
सोमवार के दिन दोपहर 2:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारे वाली करते हुए ज्ञापन सौपा, ज्ञापन सौंप कर बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का

sonbhadra
8:41 PM, July 14, 2025
दुद्धी,सोनभद्र। सोमवार के दिन दोपहर 2:00 बजे उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारे वाली करते हुए ज्ञापन सौपा, ज्ञापन सौंप कर बताया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार फर्जी विकास का ढिंढोरा पीटी है और सिर्फ लुभावने नारे तक सीमित है जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता की तकलीफों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने पर दमनात्मक कार्यवाही की जा रही है और फर्जी मुकदमा दर्ज करवा कर लोकतंत्र को कुचलने का काम किया जा रहा है,जिसका जीता जागता उदाहरण 10 जुलाई 2025 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री के नेतृत्व में वाराणसी के जिला व शहर अध्यक्ष सहित 10 कांग्रेस जनों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार के इस अन्याय पूर्ण और लोकतांत्रिक कार्रवाई का प्रतिकार करती है और महामहिम राज्यपाल से मांग किया कि अभिलंब अपने अक्षर से सिगरा थाने पर हुए फर्जी फिर में हस्तक्षेप करते हुए उसे रद्द करने हेतु प्रदेश सरकार को निर्देशित करें एवं श्रावण माह में श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश जारी करें।
इस मौके पर जिला महासचिव गंभीर प्रसाद, जुगल किशोर,चंद्रदेव ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, शरद पनिका ग्राम प्रधान, वेद प्रकाश अग्रहरि, जियुत कुशवाहा, जिला महासचिव अर्जुन कुमार खरवार ब्लाक बभनी, महेश चंद्र नगर अध्यक्ष दुद्धी सुनील तिवारी नगर मंत्री, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।




