Sonbhadra News : ओवरटेक करने पर नाराज बाइक सवार युवकों ने मारी थी अमितेश क़ो गोली
गत 3 जुलाई क़ो हिन्दुआरी के पास बाइक सवार युवक क़ो अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारे जाने के मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर में एक अभियुक्त क़ो गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस घटना...

गिरफ्तार अभियुक्त के साथ सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी व पुलिस टीम तथा बरामद बाइक व पिस्टल.....
sonbhadra
11:44 PM, July 18, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । गत 3 जुलाई क़ो हिन्दुआरी के पास बाइक सवार युवक क़ो अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारे जाने के मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने आज दोपहर में एक अभियुक्त क़ो गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस घटना में शामिल दूसरे अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व पिस्टल मय मैगजीन व दो जिंदा कारतूस बरामद किया है।
अपराधी प्रवृत्ति का है गिरफ्तार युवक -
आज कोतवाली सभागार में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी ने बताया कि "गत 3 जुलाई क़ो थाना राबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मशान बाबा के पास, चौकी हिन्दुआरी के समीप, एक व्यक्ति को पिस्टल से गोली मारे जाने की घटना के संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धारा 109(1) BNS व 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाकर प्रयास किया जा रहा था। वहीं आज दोपहर में घटना में शामिल एक अभियुक्त विनय यादव (24वर्ष) पुत्र रमेश प्रसाद नि0 उदीतपुर सुर्रा-नौगढ़ (चन्दौली) क़ो गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और इसके विरुद्ध नौगढ़ और रॉबर्ट्सगंज थाना में पूर्व में भी कई मुकदमें पंजीकृत हैं।"
ओवरटेक करने पर मार दी बाइक सवार क़ो गोली -
सीओ सीटी ने बताया कि "पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त विनय यादव उर्फ छोटू ने बताया कि 3 जुलाई क़ो वह अपने साथी अमित यादव उर्फ प्रिन्स पुत्र रामकेश यादव निवासी बाघी-नौगढ़ (चन्दौली) के साथ बगैर नंबर की सफ़ेद रंग की अपाचे बाइक से रॉबर्ट्सगंज बाजार घुमते हुए अपने गांव जा रहे थे कि इनकी बाइक को एक पल्सर वाला ओवरटेक करके आगे चला गया। यह बात उनको नागवार गुजरी और उन दोनों ने गमझे से अपना-अपना मुँह ढक कर पल्सर सवार को ओवरटेक करके हिन्दुआरी पुल से पहले रोक लिया और हल्की झड़प के बाद गोली मार दी। इसके बाद वह दोनों तेंदु व तिनताली होते हुए अपने गाँव चले गए और अगले दिन उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसका नाम अमितेश है जो गौरी निस्फ का रहने वाला है। आज वह अपनी बाईक लेकर रॉबर्ट्सगंज अपने साथियों से मिलने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया।"
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण -
1. उ0नि0 आशुतोष राय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्संगज
2. हे0का0 भगवान दास यादव और हे0का0 संदीप यादव चौकी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज




