Sonbhadra news : पांच वर्ष बीतने के पश्चात भी आरो प्लांट बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश
प्लांट का समरसेबुल खराब होने के बाद भी नव निर्वाचित प्रधान के समय भी खराब समरसेबुल न बनने से आदिवासी बस्ती के लोगों में जन आक्रोश व्याप्त है।

sonbhadra
1:38 PM, September 2, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज विकास खण्ड क्षेत्र सलखन ग्राम पंचायत आदिवासी बस्ती में पांच वर्ष पूर्व प्रधान नसीमा बानो के समय लगा सरकारी आरो प्लांट का समरसेबुल खराब होने के बाद भी नव निर्वाचित प्रधान के समय भी खराब समरसेबुल न बनने से आदिवासी बस्ती के लोगों में जन आक्रोश व्याप्त है। जब कि इस सम्बंध में बस्ती के लोगों ने प्रधान समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को लिखित मौखिक शिकायत करने के बाद भी आज तक खराब पड़ा आरो प्लांट का समरसेबुल नहीं बना जा सका।
उक्त सम्बंध में आदिवासी बस्ती के शंकर चेरो, गम्भीरा, रुपन, जगजीवन, संत कुमार, सुखदेव, शंकु, लल्लन इत्यादि ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से स्थलीय निरिक्षण कर तत्काल समरसेबुल बनवाने की मांग किया है।