Sonbhadra News : एएनएम एवं आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण में बाधा उत्पन्न करने को लेकर आक्रोश, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप जताया विरोध
एएनएम एवं आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण में बाधा उत्पन्न करने को लेकर आक्रोश, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप जताया विरोध


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
एएनएम एवं आँगनबाड़ी केंद्र निर्माण में बाधा उत्पन्न करने को लेकर आक्रोश, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप जताया विरोध
जल्द निर्माण कराए जाने की उठाई मांग
दुद्धी (सोनभद्र)। म्योरपुर विकास खंड के जामपानी गांव में आंगनबाड़ी और एएनएम (ANM) केंद्र के लिए आरक्षित वन विभाग की भूमि पर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य दबंगों ने लाठी-डंडों के बल पर रुकवा दिया। ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने मामले को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) दुद्धी को एक शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया नहीं कराई और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे भूख हड़ताल और चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।SDM को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्राम प्रधान आशा देवी और जामपानी के ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग और प्रभागीय वनाधिकार रेनुकूट के आदेश पर आंगनबाड़ी केंद्र और एएनएम सेंटर बनाने के लिए गाटा संख्या 147 ख में क्रमशः 0.1250 हेक्टेयर और 0.0875 हेक्टेयर भूमि आवंटित हुई है। बीते 24 जुलाई को क्षेत्रीय लेखपाल और प्रशासन की मौजूदगी में इस जमीन की पैमाइश भी पूरी कर ली गई थी।
लेखपाल पर साठगांठ का आरोप, रात में रची जा रही साजिश -
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक क्षेत्रीय लेखपाल, आरोपियों के साथ मिला हुआ है। वह अपनी ऊंची पहुंच का धौंस दिखाकर एक लाख रुपये में काम रुकवाने का दावा कर रहा है। आरोप है कि एक महिला को आगे कर रात-रात भर पंचायत के कामों को रोकने की साजिश रची जा रही है।हालांकि दावो की पुष्टि समाचार लिखें जाने तक नही हो सकी।
50 से अधिक ग्रामीणों ने किया हस्ताक्षर, आंदोलन की चेतावनी-
इस मामले को लेकर दयाशंकर, राम सेलावन, राजबली, मोतीलाल, देवन्ती, सुमन देवी, पन्नालाल समेत गांव के 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान लगाकर एसडीएम से दो-तीन दिन के लिए पुलिस प्रशासन उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बाउंड्री का काम पूरा हो सके। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर सरकारी काम में बाधा डालने वाले साजिशकर्ताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करेंगे।
इस संबंध में तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि जल्द प्रशासनिक टीम गठित कर मामले की जाँच कराते हुए निर्माण कार्य कराए जायेंगे।
सम्बंधित खबर
अपना जिला