Sonbhadra News : अराजकतत्वों ने अम्बेडकर की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
रायपुर थाना क्षेत्र के शिकरवार गांव में अराजक तत्वों ने अम्बेडकर कि मूर्ति को खंडित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दूसरी मूर्ति मंगाकर स्थापित कराई जा रही है।

sonbhadra
1:37 PM, January 27, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के शिकरवार गांव में अराजक तत्वों ने अम्बेडकर कि मूर्ति को खंडित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दूसरी मूर्ति मंगाकर स्थापित कराई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के सरयीगाढ़ चौकी के अन्तर्गत सिकरवार गांव में पंचायत भवन के पास स्थापित अम्बेडकर की मूर्ति को सोमवार कि रात अराजक तत्वों ने अम्बेडकर कि मूर्ति को खंडित कर दिया इसकी जानकारी ग्रामीणों को मंगलवार को सुबह हुई तो हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों कि भीड़ इकट्ठा हो गई । इसकी सूचना सरयीगाढ़ चौकी पर दि गयी सुचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शांति कि अपील करते हुए अराजक तत्वों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दुसरी मूर्ति मंगाकर स्थापित करने का कार्य चालू कर दिया वहीं आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए गांव में किसी भी विवाद से बचने कि अपील ग्रामीणों से करते हुए शांति कि बात कही वहीं चौकी इंचार्ज सरयीगाढ़ राहुल पांडेय ने कहा कि माहौल ख़राब करने वाले असमाजिक तत्वों पर जल्द से जल्द कार्रवाई किया जाएगा




