Sonbhadra News : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई
उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी में सर्फराज अहमद खान 2 फरवरी 1987 को प्राथमिक विद्यालय नेवारी में ज्वाइन किया और लगातार यहीं सेवा देते रहे और आज 30 अप्रैल को सेवानिवृत्ति हो गए

sonbhadra
5:07 PM, March 30, 2026
रविंद्र नाथ पाठक (संवाददाता)
० ग्राम पंचायत नेवारी न्याय पंचायत सेमिया विकासखंड चोपन जनपद सोनभद्र
जुगैल (सोनभद्र) । चोपन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवारी में सर्फराज अहमद खान 2 फरवरी 1987 को प्राथमिक विद्यालय नेवारी में ज्वाइन किया और लगातार यहीं सेवा देते रहे । इस बीच इनका कहीं स्थानांतरण नहीं हुआ और आज 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। खास बात यह थी कि इनको यहाँ उर्दू टीचर के लिए भेजा गया था लेकिन इस गांव में सारे हिंदू समाज के लोग के बच्चे पढ़ते थे इसलिए यहां पर उर्दू पढ़ने वाला कोई बच्चा नहीं था, फिर ये बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने का काम शुरू किया । आज विदाई के समय विद्यालय सहित गाँव में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिला। उन्होंने बताया कि शिक्षण कार्य के 40 वर्ष कैसे बीत गए पता ही नहीं चला।।
विदाई समारोह के बतौर मुख्य अतिथि पुलिस विभाग से सेवानिवृत इंस्पेक्टर अमरेश चंद पांडे और इस गांव के प्रधान प्रतिनिधि निर्भय कश्यप सहित लोगों ने मिलकर भावभीनी विदाई दिया।




