Sonbhadra news : एंबुलेंस ने बाइक सवार सहित पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर ,दो घायल
बाईक सवार को धक्का मार दिया जिसमें पैदल रहें घायल आशिष यादव पुत्र रघुवीर यादव और बाइक सवार अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय गोपाल निवासी डाला बाजार इस घटना में घायल हो गया

sonbhadra
8:14 PM, October 24, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)- स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र डाला बाजार में शुक्रवार को देर शाम लगभग पौने सात बजे वाराणसी की तरफ से आ रही एक प्राइवेट ऐम्बुलेंस ने एक पैदल जा रहे व्यक्ति और बाईक सवार को धक्का मार दिया जिसमें पैदल रहें घायल आशिष यादव पुत्र रघुवीर यादव और बाइक सवार अभिषेक उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय गोपाल निवासी डाला बाजार इस घटना में घायल हो गया जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक पर सवार दो बच्चे भी बाल बाल बच गए ।
वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची डाला पुलिस ने प्राइवेट ऐम्बुलेंस को डाला चौकी ले लाया गया वहीं जिसके उपरांत बाधित आवागमन बहाल हुआ ।




