Sonbhadra News : पुरानी रंजिश में बदला लेने के लिए हुई थी अमरनाथ की हत्या, तीनों आरोपी गिरफ्तार
शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में गत दिनों एक व्यक्ति की गोली मारकर हुए हत्या मामले में पुलिस टीम ने आज की सुबह हत्या में शामिल नामजद सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश की....

अमरनाथ यादव हत्याकांड का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी साथ में गिरफ्तार अभियुक्त पुलिस टीम....
sonbhadra
3:20 PM, June 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• अमरनाथ यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल अनावरण
• हत्या करने वाले नामजद सहित तीनों अभियुक्त गिरफ्तार
• हत्यारोपियों के कब्जे से पुलिस ने की एक देशी तमंचा, फायर शुदा खोखा कारतूस 315 बोर तथा एक बाइक बरामद
सोनभद्र । शाहगंज थाना क्षेत्र के मराची गांव में गत दिनों एक व्यक्ति की गोली मारकर हुए हत्या मामले में पुलिस टीम ने आज की सुबह हत्या में शामिल नामजद सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुरानी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया।
चोरी से कोर्ट में हाजिर होने जा रहे थे हत्यारोपी, पुलिस के किया गिरफ्तार -
मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि "गत 17 जून की रात में मराची गांव निवासी 55 वर्षीय अमरनाथ यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र अनिल यादव की तहरीर पर दो नामजद सहित तीन अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी। एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई थी। टीमों के अथक प्रयास के बाद आज सुबह मुखबिर की सुचना पर एसओजी और शाहगंज पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों ओमजी पाठक (35वर्ष) पुत्र शिवशंकर पाठक निवासी उसरी खुर्द, मंगला गुप्ता (30वर्ष) पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मराची/उमरी खुर्द तथा अन्तलाल गुप्ता (22वर्ष) पुत्र गुड्डू गुप्ता निवासी ग्राम उमरी खुर्द क़ो थाना क्षेत्र शाहगंज अन्तर्गत प्रा0विद्यालय उमरी के पास से बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। तीनों अभियुक्त वकील के कहने पर आज कोर्ट हाजिर कराने के लिए जा रहे थे और पुलिस की गिरफ्तारी के डर से मुख्य सड़क को छोड़कर इस रास्ते कोर्ट के लिए ही जा रहे थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देसी तमंचा, एक खाली कारतूस भी बरामद किया है।"




