Sonbhadra News: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

sonbhadra
8:55 PM, July 28, 2026
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र)। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना चोपन क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान बाजार, धार्मिक स्थलों व संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों व आमजन से संवाद कर अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा भी दिलाया।




