रमेश /राजा (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली दुद्धी एवं वन प्रभाग रेणुकूट के बभनी रेंज के गोहड़ा स्थित अकेलवा महुआ टोले में गुरुवार की शाम पेड़ काट कर बोटा ले जा रहे कथित तस्करों ने बोटा पकड़ने गए वन दरोगा और एक दैनिक भोगी वन कर्मी को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया और साखूं का बोटा लेकर फरार हो गए ।घायल वन दरोगा अरविंद तिवारी के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।डिप्टी रेंजर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को अकेलवा महुआ जंगल में एक सांखु का पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी।वन दरोगा और वाचर शाम को निगरानी कर रहे थे और पेड़ काटने वालों को पकड़ने के लिए कटे पेड़ के आस पास छिप गए। डिप्टी रेंजर ने बताया कि अंधेरा होने पर विंध्याचल कनौजिया, हरिचंद्र ,तपेसर, भगवान दास, प्रदीप ,धार्मजीत,कुलदीप मौके पर आए और कुल्हाड़ी और आरी से कटे पेड़ का बोटा बना कर ले जाने लगे तो वन दरोगा और वाचर ने तस्करों को रोकने की कोशिश की तो सभी ने दोनों पर हमला बोल दिया और बुरी तरह मार पीट की।दोनो जान बचा कर वहां से भागने में सफल रहे।कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर बीएनएस की धारा 115, 191(1), 109, 121(1), 132 के मुकदमा दर्ज कर ली गई हैं।सभी आरोपियो के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।