Sonbhadra news : रात के अंधेरे में एक्सप्लोसिव मैगजीन पर डेटोनेटर सप्लाई का आरोप,संदिग्ध गतिविधि से ग्रामीणों में दहशत ,हटवाए जाने की उठाई मांग
मैगजीन के आसपास के रहवासियों में रोश और मैगजीन धारक व कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियों से भय का माहौल बना हुआ है।

sonbhadra
7:27 PM, October 27, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) चोपन थाना अंतर्गत कोटा गांव के टोला नौटोलिया के आबादी वाले क्षेत्र में स्थित एक एक्सप्लोसिव मैगजीन से रात के अंधेरे में धड़ल्ले से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर को मैगजीन लाइसेंस धारक द्वारा स्टोर में जमा व निकासी किए जाने का मामला प्रकाश में आते ही मैगजीन के आसपास के रहवासियों में रोश और मैगजीन धारक व कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियों से भय का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों ने बताया कि उच्च अधिकारियों के शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है मजबूरन दहशत के माहौल में गुजारने को मजबूर है। रहवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त जताते हुए जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है । वहीं इस दौरान शंकु केवट लालू यादव धन मतिया देवी कौशल्या देवी शंभू मोहन सन कुमार हीरावती देवी अरविंद करिश्मा मीरा देवी रहवासियों ने बताया कि थाना चोपन अंतर्गत कोटा गांव के टोला नौटोलिया क्षेत्र में वसुधा ,धवईडंडी जाने वाले मार्ग के पास शंकु केवट घर के पास गत 10 से 13 वर्ष पूर्व यहां पर एक एक्सप्लोसिव मैगजीन का निर्माण करवाया गया था जो आबादी क्षेत्र होने के कारण संचालित नहीं हो सका था , लेकिन पास के रहवासियों के बताएं अनुसार गत लगभग एक महीना से मैगजीन पर चार से पांच की संख्या में रात के अंधेरे में मैगजीन संचालक व उनके कर्मचारियों का आवागमन शुरू है जो मैगजीन गोदाम में पिकअप वाहन द्वारा इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर को भारी मात्रा में भर कर लाया जाता है और मैगजीन में रखवा दिया जाता है इसके बाद कुछ दिनों बाद उसको रात में ही पिकअप में लोड कर सप्लाई के लिए धड़ल्ले से भेजा जाता है । इस संदिग्ध गतिविधि से हम सभी रहवासी दहशत में जीने को मजबूर हैं ।
रहवासियों ने यह भी बताया कि मैगजीन से सटे हुए चार पांच घर आबाद है जहां पुरा परिवार निवास करवा है और आस पास में लगभग 15 से 20 घरों के लोग निवास करते चले आ रहे हैं चौबिसों घंटे मन में डर बना रहता है कि कुछ अनहोनी ना हो जाए वही मैगजीन संचालकों द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई व्यवस्था नहीं किया गया है जैसे मैगजीन के चारों तरफ कोई बाउंड्री या कंटीली तार नहीं लगाया गया है ना आग लगने पर बुझाने का कोई भी समाग्री रखा गया है ना ही व्रजपात को लेकर तड़क यंत्र लगाया गया है केवल मैगजीन में सुरक्षा के नाम पर रुम में दो ताला लगा रहता है । जहां कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं रहता है परिसर चारों तरफ से पूरा खुला हुआ रहता है जिससे गाय भैंस आदि पशु विचारण व चरते के लिए परिसर में चले जाते हैं और बच्चे भी वहां खेलने कूदने चले जाते हैं । सामने भी कोई साइन बोर्ड नहीं लगा हुआ है । वहीं करीब चार से पांच सौ मीटर के दूरी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नौटलिया भी संचालित है जहां बगल के रास्ते से बच्चे पढ़ने भी जाते है जिसमें लगभग दौ से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं । उसी टोले में स्थित एक अवैध विद्यालय में गत माह पूर्व में आकाशीय बिजली गिरने से बच्चों की मौत हो गई थी घटना के बाद से भी रहवासी आबादी क्षेत्र में मानक विहीन मैगजीन के संचालक धारक व उनके कर्मचारियों के संदिग्ध गतिविधि से भयभीत होकर भी जीवन बसर करने को मजबूर है ।रहवासियों ने आबादी क्षेत्र में स्थित मानक विहीन मैगजीन को हटवाने की मांग किया गया है।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा बताया गया कि इसकी सूचना मिली है छठ त्यौहार की वजह से जांच होने में देरी हो रही है छठ त्यौहार बीतने के बाद क्षेत्रीय सीओ के साथ पहुंचकर उक्त मामले को लेकर जांच की कार्रवाई की जाएगी ।




