Sonbhadra News : सैकड़ो बीघा जमीन की हेरा-फेरी कर सीमेंट फैक्ट्री के नाम दर्ज कराने का आरोप, एसडीएम को सौंपा पत्रक
ओबरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी ओबरा के नामित पत्र को डाला मलीन बस्तीवासियों द्वारा सौंपा गया।

sonbhadra
7:23 PM, March 23, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । ओबरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उप जिलाधिकारी ओबरा के नामित पत्र को डाला मलीन बस्तीवासियों द्वारा सौंपा गया।
शिकायतकर्ता ने सैकड़ो बीघा जमीन की हेरा फेरी कर सीमेंट फैक्ट्री के नाम दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए और उत्पन्न हो रही समस्या को अवगत कराया गया ।
सोमवार को ओबरा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम में पहुंचे शिकायतकर्ता नागेंद्र पासवान ने एसडीएम के नामित पत्र को सौंपते हुए अवगत कराया गया कि अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट डाला व जयप्रकाश एसोशिएट सीमेंट यूनिट डाला व स्टेट सीमेंट कार्पोरेसन के द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन का हेरा-फेरी किया गया है।
वहीं यह भी बताया कि कोटा ग्राम सभा के डाला में सन 1965 में स्टेट सीमेंट कार्पोरेसन के नाम लगभग 526 बीघा 11 बिस्वा की खतौनी दर्ज किया गया था ,जिसके उपरांत सन 1987-1988 में दी यूपी स्टेट सीमेंट कारपोरसन लिमिटेड यूनिट डाला के नाम 249.929 हे यानि 1001 बीघा 17 बिस्वा जमीन दर्ज किया गया ।
वहीं उसी भूमी को पुनः बाद में सन 2020 में 1081 बीघा 6 बिस्वा जमीन हो गई। अब सवाल यह उठ रहा है कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री व जय प्रकाश एसोसियेट्स BB सीमेंट यूनिट डाला के पास इतने बड़े पैमाने पर भूमी कहा से दर्ज करवाई गई जब स्टेट सीमेंट कार्पोरेसन डाला की नीव डालने के समय 1965 में स्टेट सीमेंट कार्पोरेसन के नाम लगभग 526 बीघा 11 बिस्वा की खतौनी दर्ज किया गया था जो वर्तमान में बढ़कर सन 2020 में 1081 बीघा 6 बिस्वा जमीन हो गई वाकी 555 बिगहा भूमि कहा आई खतौनी में दर्ज कराई गई।
जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने एसडीएम ओबरा के नामित पत्र को सौंपते हुए कर जांच कराने की मांग उठाई गई है और अवैध तरीके से भूमि के दर्ज नाम को हटाकर पूर्व में नामित भू स्वामियों के नाम दर्ज कराने की मांग किया गया है।



