Sonbhadra News :पानी का लेबल घटते ही कनहर बांध के सभी फाटक किए गए बंद
अमवार स्थित कनहर बांध की वाटर लेबल घटते ही कनहर बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं। बरसात में कनहर बांध का जल स्तर बढ़ने के कारण इस साल 5 फाटक तक खोले गए थे, फिर जैसे -जैसे लेबल घटता गया धीरे -धीरे

sonbhadra
5:58 PM, September 15, 2025
पानी का लेबल घटते ही कनहर बांध के सभी फाटक किए गए बंद
दुद्धी, सोनभद्र। अमवार स्थित कनहर बांध की वाटर लेबल घटते ही कनहर बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं। बरसात में कनहर बांध का जल स्तर बढ़ने के कारण इस साल 5 फाटक तक खोले गए थे, फिर जैसे -जैसे लेबल घटता गया धीरे -धीरे फाटक बंद किए जाने लगे।इस समय फिलहाल एक फाटक खुला था जिसे रविवार शाम को बंद कर दिया गया हैं। कनहर के सभी फाटक बंद होने से बांध के नीचे कनहर नदी का जल स्तर तेजी से घटने लगा हैं।कनहर सिंचाई परियोजना के जेई नंदलाल यादव ने बताया कि कनहर बांध की जल स्तर को बनाए रखने के उद्देश्य से कनहर बांध के सभी फाटक बंद कर दिए गए हैं, ताकि कनहर बांध का वाटर लेबल मेंटेन रहे। उन्होंने बताया कि 259 तक लेबल मेंटेन रखना हैं।




