Sonbhadra News : संभल हिंसा के बाद सोनभद्र में अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल गस्त
संभल में जामा मस्जिद का सर्वे किए जाने के विरोध में बवाल हो गया। वहीं शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज के दृष्टिगत सोनभद्र में भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अफसरों ने आनन-फानन गश्त बढ़ा दी। वहीं...

पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गस्त करती सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी व कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय
sonbhadra
11:55 PM, November 28, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । संभल में जामा मस्जिद का सर्वे किए जाने के विरोध में बवाल हो गया। वहीं शुक्रवार को होने वाले जुमे की नमाज के दृष्टिगत सोनभद्र में भी पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अफसरों ने आनन-फानन गश्त बढ़ा दी। वहीं संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस विशेष चौकसी बरत रही हाई साथ ही ड्रोन कैमरे से भी निगरानी जा रही है। वहीं, अफवाहों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
शुक्रवार को जुमे की नमाज़ को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर गुरुवार की शाम सोनभद्र के सभी क्षेत्राधिकारियों के अपने अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। रॉबर्ट्सगंज नगर में सीओ सीटी डॉ0 चारु द्विवेदी की अगुवाई में मुख्य चौराहे से पूरे नगर पुलिस बल ने पैदल गश्त किया। इसके साथ ही संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाये रखने और अफवाह फैलाने वालों को पुलिस को सौंपने की अपील की।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि किसी भी समुदाय के व्यक्ति या अराजक तत्व द्वारा अफवाह फैलाने, उपद्रव करने की कोशिश की गयी तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जायेगा। वहीं उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।




