Sonbhadra News : शराब और बीयर 221 शराब व 6 भाँग की दुकानों का किया गया चयन
प्रमुख सचिव, आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रंजन कुमार के पर्यवेक्षण, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता और अशोक कुमार मीणा की निगरानी में गुरुवार को विकास भवन के जिला पंचायत रिसोर्स...

ई-लॉटरी के माध्यम से शराब व भाँग की दुकानों के चयन में मौजूद प्रमुख सचिव, डीएम व एसपी...
sonbhadra
7:50 AM, March 7, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । प्रमुख सचिव, आयुष तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रंजन कुमार के पर्यवेक्षण, जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह की अध्यक्षता और अशोक कुमार मीणा की निगरानी में गुरुवार को विकास भवन के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आबकारी विभाग की तरफ से संचालित देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से पारदर्शिता व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। इस दौरान महज 40 मिनट की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 221 शराब व छह मांग दुकानों के नए लाइसेंसी चुने गए। सबसे ज्यादा 130 आवेदन रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित अंबेडकरनगर की कंपोजिट दुकान के लिए आए थे। यह दुकान सुनील हलवाई को मिली। वहीं कोठा टोला की दुकान पर सिर्फ एक आवेदन के कारण भोला प्रसाद लाइसेंस पाने में कामयाब रहे। ई-लॉटरी के दौरान एएसपी कालू सिंह के नेतृत्व में भारी फोर्स मौजूद रही।
जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि "जनपद के अंतर्गत संचालित देशी शराब, कम्पोजिट शाप, माडलशाप एवं भांग की फुटकर दुकानों का व्यवस्थापन ई-लाटरी के माध्यम से दोपहर दो बजे दुकनों के लिए आवेदकों की उपस्थिति में लाटरी की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई। शराब और बीयर की दुकानों के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच ई-लॉटरी हुई।"
ई-लॉटरी के आवेदनों के जरिए प्राप्त हुए 300 करोड़ से अधिक का राजस्व -
जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण पांडेय ने बताया कि "जिले में देसी शराब की 132 दुकानों के लिए 1837, अंग्रेजी शराब व बीयर की 88 कंपोजिट दुकानों के लिए 1751, एक मॉडल शाॅप के लिए छह आवेदन आए थे। इसके अलावा भांग की नौ में से छह दुकानों पर 24 लोगों ने आवेदन किया था। शासन के निर्देशों के तहत पारदर्शी ढंग से प्रक्रिया पूरी कराई गई। विभाग को लॉटरी के लिए आए आवेदनों के जरिये 300 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला है।"




