Sonbhadra news : अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा पहुंची दुद्धी,भव्य स्वागत दीप यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन
अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा व 1100 दीपों से सुसज्जित भव्य दीप यज्ञ व भंडारे का आयोजन गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल दुद्धी के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:53 PM, August 28, 2025
रमेश यादव (संवाददाता)
दुद्धी, सोनभद्र। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज द्वारा अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा व 1100 दीपों से सुसज्जित भव्य दीप यज्ञ व भंडारे का आयोजन गायत्री परिवार प्रज्ञा मंडल दुद्धी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। ज्योति कलश रथ यात्रा का ब्लॉक परिसर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल में आरती पूजन कर स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य माताओं बहनों द्वारा भव्य अखंड ज्योति कलश यात्रा का आरती पूजन में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया गया। तत्पश्चात शाम 7:00 बजें 1100 मिट्टी के दीपों से सुसज्जित भव्य दीपयज्ञ व भंडारे का आयोजन के बीच होटल ग्रीन स्टार में सर्वप्रथम अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंची टोली वाराणसी जोन समन्यवयक पूज्य मान सिंह वर्मा, घनश्याम, रामलखन, अवधेश सिंह, अमर जीत सिंह आदि का अतिथ्य सत्कार गायत्री मंत्र का पट्टाअभिषेक माल्यार्पण अक्षत पुष्प रोलीं के साथ पीकेएच प्रबंधक डॉक्टर लव कुश प्रजापति, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर प्रसाद राय, श्रीरामलीला कमेटी अध्यक्षकन्हैया लाल अग्रहरि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला क्षेत्रीय प्रमुख नन्दलाल अग्रहरी, नगर प्रचारक वशिष्ठ जी,अपना दल विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल आदि द्वारा अतिथि सत्कार उपरान्त सभी कों व्यास पीठ की टोली द्वारा एक एक प्रेरक पुस्तक भेंट किया गया।
भक्ति भजन गीतों के साथ प्रेरक वक्तव्य में मानव के नैतिक मूल्यों का पतन व मनुष्य में बढ़ रही आसुरी शक्तियों को रोकने एवं मनुष्य में देवत्व का उदय के लिए अपनी भारती संस्कृति व साधना,आराधना, पूजन द्वारा मानव का कल्याण के साथ अंतःकरण की शुद्धता के साथ एक बुराई का परित्याग का सामूहिक संकल्प के बीच प्रज्ञा की देवी गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र आदि मंत्रो से अभिसिंचित 1100 दीपोत्सव में मंत्रो की आहुति व्यास पीठ द्वारा सभी भक्तों से सामूहिक रूप से आहुति करायी गई। तत्पश्चात भव्य भंडारे का प्रसाद हजारों भक्तगणों ने ग्रहण किया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉक्टर जयवर्धन प्रजापति, गायत्री परिवार शिव शंकर जायसवाल, शिवकुमार , डॉक्टर रामनाथ प्रजापति व सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह एडवोकेट, सपा विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायण यादव, विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट सहित अन्य मौजूद रहे।