Sonbhadra News : खबर के बाद जागा प्रशासन, नगर में कई गयी अलाव की व्यवस्था
नगर पंचायत आखिरकार जागा और नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई । जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी और सभासद गढ़ द्वारा संयुक्त रूप से बीती रात किया गया।

अलाव का उद्घाटन करती ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी
sonbhadra
12:28 PM, December 11, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । पिछले कई दिनों से जनपद न्यूज खबर लिख रहा था कि लगातार ठंड मेब इजाफा हो रहा है, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वावजूद इसके पूरे जिले में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई । जबकि ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीबों व पटरी दुकानदारों को हो रही है । जिसके बाद नगर पंचायत आखिरकार जागा और नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई । जिसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी और सभासद गढ़ द्वारा संयुक्त रूप से बीती रात किया गया। यह पहल खासतौर पर उन जरूरतमंद नागरिकों के लिए है, जिन्हें ठंड के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
अध्यक्ष चांदनी ने इस अवसर पर कहा, "हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक ठंड से परेशान न हो। नगर पंचायत हमेशा अपने नागरिकों की भलाई के लिए काम करती है। यह कदम सर्दी के मौसम में ठंड से जूझ रहे लोगों के लिए राहत देने वाला है।" उन्होंने यह भी बताया कि नगर पंचायत द्वारा यह व्यवस्था कई प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
सभासद गढ़ ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "यह कदम नगर पंचायत ओबरा की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अलावों में लकड़ी की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए और यह पूरी रात जलते रहें, ताकि नगरवासियों को ठंड से बचाव मिल सके।"
नगरवासियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और इसे एक आवश्यक कदम बताया।
नगर पंचायत ने इन अलावों की निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अलावों में लकड़ी की पर्याप्त आपूर्ति हो और वे पूरी रात जलते रहें। इस पहल के जरिए नगर पंचायत ओबरा ने यह साबित किया है कि वह केवल नगरवासियों की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी समझती है।




