Sonbhadra News : भ्रूण हत्या मामले में डॉक्टर-नर्स की गिरफ्तारी के बाद अब सीएमओ ने किया जीवन रक्षा हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त
भ्रूण हत्या मामले में आरोपी डॉक्टर और नर्स की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग भी कुम्भकर्णी निद्रा से जाग गया है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने घोरावल स्थित जीवन रक्षा...

सीएमओ डॉ0 अश्वनी कुमार
sonbhadra
4:56 PM, November 12, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• गुरुवार को पुलिस ने आरोपी डॉक्टर व नर्स को गिरफ्तार कर भेज दिया है जेल
• डॉक्टर की गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य महकमें की टूटी कुम्भकर्णी निद्रा
• सीएमओ ने जीवन रक्षा हॉस्पिटल का पंजीयन किया निरस्त
सोनभद्र । भ्रूण हत्या मामले में आरोपी डॉक्टर और नर्स की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग भी कुम्भकर्णी निद्रा से जाग गया है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने घोरावल स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल को सीज करते हुए पंजीयन रद्द कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही के बाद ऐसे कार्यों में लिप्त हॉस्पिटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
ये था पूरा मामला -
बताते चलें कि गत 23 सितंबर को घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति ने नाबालिक पुत्री के साथ हुए दुराचार की शिकायत पुलिस से की थी कि आलमगीर के बहन रजिया का लड़का जुल्फिकार उर्फ कल्लू पुत्र इजहार निवासी बनौरा थाना पन्नगंज जो अपने ननिहाल जुड़ियां मे ही रहता है द्वारा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर लगभग दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो बीते 23 सितम्बर को जबरदस्ती घर से ले जाकर नगर के निजी अस्पताल मे गर्भपात करवा दिया। पुलिस निजी अस्पताल जहां पर गर्भपात कराया गया था वहां पर भी पहुंची थी। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी रही। गर्भपात के बाद भ्रूण को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया था। वहीं मामले से जुड़े आरोपित जुल्फिकार उर्फ कल्लू के विरुद्ध पुलिस ने पॉक्सो एक्ट तथा एससी/एसटी मे मुकदमा दर्ज कर लिया था और जाँच कर रही थी। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने भी तीन सदस्यी टीम गठित कर जाँच के आदेश दिए थे। गुरूवार को जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉक्टर डॉ0 राजकुमार सिंह पटेल निवासी वार्ड नंबर 3 कस्बा घोरावल व नर्स आंचल मौर्य पत्नी अजय सिंह कुशवाहा निवासी कस्बा घोरावल को घोरावल पुलिस ने अनुसूचित जनजाति की नाबालिक का गर्भपात कराने के आरोप में घोरावल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
स्वास्थ्य विभाग की टूटी तंद्रा -
वहीं आरोपी डॉक्टर और नर्स की गिरफ्तारी के बाद आखिरकार स्वास्थ्य विभाग की कुम्भकर्णी निद्रा टूट गयी। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर आनन-फानन में दो एसीएमओ की टीम घोरावल स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल पहुँचे और हॉस्पिटल को सीज कर दिया, वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी ने हॉस्पिटल का पंजीयन रद्द कर दिया। जिसके बाद
क्या बोले जिम्मेदार -
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "घोरावल स्थित जीवन रक्षा हॉस्पिटल को सीज करते हुए उसके पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। ऐसे कार्यों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीएम, एसीएमओ और डिप्टी सीएमओ की चार सदस्यी टीम गठित की गयी है जो रैडम जाँच करेंगी और ऐसे कार्यों में लिप्त मिलने पर हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त करते हुए संचालक के विरुद्ध FIR दर्ज कराया जायेगा।"




