Sonbhadra News : अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, चार घायल
मधुपुर-नौगढ़ रोड पर सोनभद्र-चंदौली बार्डर के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी । इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 लोग घायल हो गए।

sonbhadra
11:25 PM, May 26, 2026
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । मधुपुर-नौगढ़ रोड पर सोनभद्र-चंदौली बार्डर के समीप अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी । इस हादसे में बाइक के समीप खड़ी महिला एवं उसकी पुत्री घायल हो गयी । वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार दो लोगों की मौत हो गयी एवं दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के मुताबिक मधुपुर की जरलहवा बस्ती के समीप नौगढ़ रोड पर विजय निवासी लोहरा थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज, सोनभद्र अपनी पत्नी ममता (25), पुत्री मिठ्ठी (4) को खड़ा कर पानी लेने बगल में गुमटी में गया था । उसी दौरान पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमे ममता एवं उसकी पुत्री घायल हो गयी। जिन्हें मधुपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर बाइक में टक्कर मारने के बाद पिकअप आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नग्गू राम (60)पुत्र चेखरी एवं रामलखन (60) पुत्र स्व बसन्तू, ट्राली में दब गये और मौके पर मौत हो गयी । साथ में सवार विजय एवं मटरू मामूली रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मधुपुर की झपरी बस्ती खपरैल लेने आये थे । खपरैल ट्राली पर लाद कर उसी पर सवार हो कर डुमरिया के लिये निकले थे कि मधुपुर की सीमा पार करते ही यह दुर्घटना घट गयी । मौके पर पहुची नौगढ़ चंदौली पुलिस ने घायलों को नौगढ़ अस्पताल भेजने के बाद शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।




