Sonbhadra News :गाजियाबाद की कचहरी में हुई लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजियाबाद की कचहरी में हुई लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन----


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।सोमवार को दुद्धी तहसील के अधिवक्ताओ ने बार काऊंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जतायी।गाजियाबाद की कचहरी में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में दुद्धी तहसील के अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। संयुक्त अधिवक्ता मोर्चा के बैनर तले अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप रखा। कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला गया जो नगर तहसील तिराहा, संकटमोचन मंदिर होते हुए काली मंदिर मोड़ से वापस होकर तहसील परिसर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।अधिवक्ताओं गाजियाबाद पुलिस हाय-हाय, दोषी पुलिस मुर्दाबाद तथा गाजियाबाद जिला जज के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली।अधिवक्ताओं ने घटना की न्यायिक जांच कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कांत तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में हुई घटना की निंदा की। कहा कि अपने अधिकारों के रक्षा की आवाज उठा रहे अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। लाठीचार्ज में शामिल रहे पुलिसकर्मियों व न्यायिक अधिकारियों के भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसा न होने पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता उग्र आंदोलन को विवश होंगे।विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन अधिवक्ताओं ने दुद्धी एसडीएम निखिल यादव को सौंपा।
इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, सत्यनारायण यादव, रामजी पाण्डेय, कुलभूषण पाण्डेय,प्रभु सिंह, आशीष तिवारी,इन्द्रेश सिंह, सुखसागर, प्रेमचंद,रविंद्र यादव, हरिओम,दिनेश कुमार,आनंद कुमार, बैजनाथ,अभिनाथ, मनोज, अनिल, आदर्श सहित काफ़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर