Sonbhadra News : रामपुर की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश,दुद्धी में सड़क पर उतरकर किया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
रामपुर की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश,दुद्धी में सड़क पर उतरकर किया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
रामपुर की घटना से अधिवक्ताओं में आक्रोश,दुद्धी में सड़क पर उतरकर किया प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
दुद्धी, सोनभद्र।उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक अधिवक्ता की हत्या से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हैं। गुरुवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय पर भी अधिवक्ता सड़क पर उतर आए। दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं का हुजूम निकला, जो तहसील तिराहे होते हुए संकटमोचन मंदिर तक गया, वहाँ से वापस आकर तहसील तिराहे पर सभा के रूप में तब्दील हो गया, जहाँ अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की पुरजोर मांग रखी और कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं के साथ लगातार घटनाएं हो रही हैं लेकिन ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी निखिल यादव को सौंपकर सरकार अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग की। सौंपे ज्ञापन में कहा गया हैं कि रामपुर के अधिवक्ता फारुख अहमद खान जिला पंचायत कार्यालय / किशोर न्यायालय पर अधिवक्ता के ड्रेस में न्यायिक कार्य करने गये हुए थे जहां पर उनकी निर्मम हत्या कर दी गयी, उक्त घटना से समस्त अधिवक्ता मर्माहत व आकोशित भी है तथा दिनांक 11. 02.2026 को उत्तर-प्रदेश बार कॉउंसिल की पूर्व सदस्या मधुलिका यादव के साथ भी एक वाहन चालक द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। उक्त घटना का दुद्धी बार एसोसिएशन घोर निन्दा करता है, तथा आज समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे तथा दुद्धी बार एसोसिएशन दुद्धी-सोनभद्र, रामपुर बार एसोसिएशन का समर्थन करता है। अधिवक्ताओं के उपर आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है जिसके लिये आवश्यक है कि अधिवक्ताओं के सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना अति आवश्यक है। अधिवक्ताओं पर आये दिन हो रही घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग की है।
इस मौके पर दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा, कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी,जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,दिनेश कुमार,नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव,प्रेमचंद जायसवाल,विष्णुकांत तिवारी,उमेश कुमार,सत्यनारायण यादव,संजय कन्नौजिया, सुख सागर यादव, राकेश कुमार,पीसी गुप्ता,अभिनाथ यादव,शशि गुप्ता,बबिता गुप्ता,सन्नो बानो,रेनू कुमारी,संजय यादव, अभिनव जायसवाल, मनोज यादव, रजनीश के साथ बड़ी संख्या अधिवक्तागण मौजूद रहे।
सम्बंधित खबर